गोरखपुर, नवम्बर 17 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक के पूर्वी छोर पर सोमवार को फ्यूल प्वाइन्ट के मुख्य पाइप के जोड़ से डीजल का रिसाव होने लगा। डयूटी पर तैनात आरपीएफ के जवान की सूचना पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी ने मौके पर पहुंच कर पाइपलाइन के जोड़ को ठीक कराकर रिसाव को रोक दिया। अधिकारियों की तत्परता से बड़ी दुर्घटना होने से बच गया। ट्रेनों के पॉवर कार में लगे जनरेटर में डीजल भरने के लिए पाइपलाइन का इस्तेमाल होता है। सोमवार को सुबह करीब 10.20 बजे डीजल का रिसाव होते देख आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक कौशल कुमार सिंह ने तत्काल इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। सम्बन्धित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी ने तत्काल पहुंचकर 40 मिनट में पाइपलाइन जोड़ कर रिसाव को ठीक कर दिया। मरम्मत के बाद रेलवे...