गोरखपुर, सितम्बर 21 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। गोरखपुर रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 5 के पास सोमवार को एक 50 वर्षीय अधेड़ अचेत अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर यात्री मित्र ने तुरंत रेलवे चिकित्सालय के डॉ नूर हसन को मौके पर बुलाया। डॉ नूर हसन ने अधेड़ व्यक्ति की चिकित्सीय जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अधेड़ की पहचान लालमन निवासी गगहा के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...