Gorakhpur News: रेलवे लाइन के किनारे मिला महिला का शव
गोरखपुर, सितम्बर 27 -- Gorakhpur News: भीटी रावत, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सीहापार हाल्ट के पास अप रेलवे लाइन के किनारे एक महिला का शव ग्रामीणों ने देखा। शव देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव की पहचान कराई। शव की पहचान इसी थाना क्षेत्र के टड़वाखुर्द निवासी स्व रामप्रसाद राजभर की 37वर्षीय पुत्री गयावन्ती के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दिया। परिजनों ने बताया गयावन्ती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसलिए वह इधर उधर जाती रहती थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.