गोरखपुर, सितम्बर 6 -- Gorakhpur News: पीपीगंज। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लोगों से नौ-नौ लाख रुपये लेकर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कथित तौर पर सभी को दिल्ली ले जाकर मेडिकल कराया और करीब तीन माह तक ट्रेनिंग भी कराई। बाद में ज्वाइनिंग लेटर फर्जी होने की जानकारी होने पर पीड़ितों ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पीड़ित की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोरखनाथ इलाके के नथमलपुर निवासी अंकुर मिश्रा के रूप में हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...