Gorakhpur News: रेलवे फाटक के अंदर बंद हुआ ई रिक्शा, ट्रेन आने से मची अफरा तफरी
गोरखपुर, नवम्बर 14 -- Gorakhpur News: पीपीगंज। हिंदुस्तान संवाद पीपीगंज रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर स्थित 14सी रेलवे समपार फाटक पर शनिवार दोपहर करीब एक बजे एक ई-रिक्शा रेलवे क्रॉसिंग के बैरियर के अंदर फंस गया। अफरा तफरी उस समय मच गई जब गोरखपुर की तरफ से ट्रेन भी आ गई। खतरे को भांपते हुए ई रिक्शा में सवार यात्री आनन फानन में उतरकर बाहर निकल गए। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए। रेलवे फाटक बंद रहने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे, जिससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।छठ पर्व के चलते शनिवार को पीपीगंज कस्बे में पूरे दिन काफी भीड़भाड़ रही। ट्रेनों के आवागमन के कारण 14 सी रेलवे समपार फाटक बार बार बंद होता रहा जिससे पूरे दिन जाम की स्थिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.