गोरखपुर, अक्टूबर 25 -- Gorakhpur News: भीटी रावत, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के भरवल निवासी 35 वर्षीय युवक की रविवार को सीहापार हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गीडा थाना क्षेत्र के भरवल निवासी राजू गोंड (35) पुत्र पलटू गोंड रविवार सुबह करीब किसी काम से सीहापार जा रहे थे।रविवार को सहजनवा थाना क्षेत्र के सीहापार हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।राजू गोंड की मौत से परिवार में मातम छा गया। उनकी चार साल की बच्ची किसीका है। वह दो भाइयों में छोटे थे।एसओ संजय कुमार मिश्र ने ...