Gorakhpur News: रेलवे आरक्षण केंद्र पर मारपीट का आरोप, कार्रवाई की मांग
गोरखपुर, सितम्बर 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। रेलवे आरक्षण केंद्र में टिकट कराने पहुंचे एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर मारपीट और धक्कामुक्की करने की शिकायत रेल सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक से की है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार वह रेलवे आरक्षण केंद्र पर लाइन में अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। सुबह करीब 6 बजे आरक्षण केंद्र का गेट खुलने के बाद वहां मौजूद कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के द्वारा दलालों को साथ लेकर पहुंचने की बात कही। लोगों का आरोप है कि जब उन्होंने इस व्यवस्था का विरोध किया तो वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ विवाद शुरू कर दिया। पीड़ित ने आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक से सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कराने, मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.