Gorakhpur News: रेट्रो शाम सदाबहार गीतों, फैशन और संस्कृति से रहा सराबोर
गोरखपुर, अगस्त 20 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। शहर में पहली बार महिलाओं के लिए विशेष थीम 'एक शाम रेट्रो के नाम' का आयोजन 'रेट्रो सावन' के तहत किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बीते दौर के सदाबहार गीतों, फैशन और संस्कृति की अद्भुत झलक पेश की। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने रेट्रो लुक में रैंप पर कैटवॉक कर समां बांध दिया। इसके अलावा मनमोहक नाटक, सुरीले गीत (सिंगिंग), थिरका देने वाले डांस और बेहतरीन कवि सम्मेलन की प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह कार्यक्रम दादी दरबार के मेंबर्स मंजू अग्रवाल, अनीता बथवाल, सुनीता बंसल, प्रीति जलान, मीता अग्रवाल, स्वेता बथवाल, श्वेता तुलस्यान परिणिता द्वारा आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: लेक क्वीन क्रूज पर हरे परिधानों में मनाया सावन वाइब्स
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.