गोरखपुर, जुलाई 22 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा क्षेत्र के ग्राम चौरी स्थित रेज पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने विद्यालय के निकट प्रस्तावित शराब की दुकान खोले जाने का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री, एसडीएम व आबकारी निरीक्षक को शिकायत पत्र सौंपकर दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है। विद्यालय के डायरेक्टर अमित जायसवाल ने दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि विद्यालय के रास्ते पर नई शराब की दुकान खोली जा रही है, जिसकी दूरी स्कूल से लगभग 200 मीटर है। इसी मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षिकाएं विद्यालय आते-जाते हैं। ऐसे में शराब की दुकान खुलने से विद्यार्थियों की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न होने के साथ किसी भी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहेगी। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि विद्यालय के आसपास का ...