Gorakhpur News: रुस्तमपुर क्षेत्र में सीसी सड़क व नाली निर्माण शुरू
गोरखपुर, सितम्बर 6 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय बेतियाहाता वार्ड के आंशिक रुस्तमपुर क्षेत्र में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए 20 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क और दोनों पटरियों पर ढक्कनदार नाली का निर्माण कराया जा रहा है। रविवार को कुछ लोगों ने निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न की तो पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर समस्या का समाधान कराया। इसके बाद नाली निर्माण में बाधा बन रहे निर्माण को हटवाकर काम शुरू हुआ।
निर्माण की प्रगति सिक्सलेन पर पिलर नंबर 61 से नीचे उतरने वाली गली में काली मंदिर तक करीब 24 घरों में हल्की बारिश में भी नाली का पानी भर जाता था। इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होती थी। वर्षो से समस्या से जूझ रहे नागरिकों को जुलाई माह में जल निकासी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.