गोरखपुर, अक्टूबर 14 -- Gorakhpur News: चिलुआता, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के नकहा नंबर एक में रुपये के लेन-देन को लेकर एक महिला की पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़िता शबाना खान ने मोहल्ले के चार लोगों पर लोहे की रॉड से हमला कर घायल करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नकहा नंबर एक स्थित सूफी मस्जिद के पास रहने वाली शबाना खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े चार बजे रुपये के लेन-देन को लेकर गुड़िया, मोहम्मद तालीम, सावरा खातून और अख्तर अली उनसे विवाद करने लगे। यह भी पढ़ें- Gonda News: मारपीट के अलग-अलग मामलों में पांच पर मुकदमा आरोप है कि चारों ने लोहे की रॉड से उनकी पिटाई कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...