गोरखपुर, अगस्त 13 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। सूर्यकुंड धाम विकास समिति द्वारा सूर्यकुंड धाम में आयोजित श्रावण महोत्सव के 15 वे दिन ब्रह्म मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव माता पार्वती एवं शिव परिवार की पूजा-अर्चना कर भोलेनाथ का श्रृंगार किया गया। षोडशोपचार पूजन के बाद भव्य आरती की गई। वहीं, सामूहिक रुद्राभिषेक के तहत कई पालियों में 93 श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद शिव भक्तों ने महायज्ञ में आहुति डालकर मंगल कामना की। सायं काल श्री शिव महापुराण कथा में पं. अवनीश शुक्ला ने रुद्र संहिता के सती खंड की कथा का रसपान कराया। कार्यक्रम का संचालन मदन राजभर ने किया। इस अवसर पर कनक लता मिश्रा, पूनम त्रिपाठी, आलोक सिंह, गायत्री त्रिपाठी, सरस्वती, दुर्गावती देवी, यशी शुक्ला, रमेश, उमेश चंद,...