Gorakhpur News: रील बनाने के दौरान तुर्रा नाले में डूबा किशोर, दो दोस्तों की बची जान
गोरखपुर, जुलाई 31 -- Gorakhpur News: मोतीराम अड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। एम्स थाना क्षेत्र के बहरामपुर स्थित तुर्रा नाले में गुरुवार दोपहर सोशल मीडिया के लिए रील बनाना एक किशोर की जान पर भारी पड़ गया। पुल से नदी में छलांग लगाकर वीडियो बना रहे तीन दोस्तों में से एक किशोर गहरे पानी में डूब गया,जबकि दो अन्य को स्थानीय चरवाहों ने साहस दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर-दो निवासी मोनू राजभर (16) अपने दोस्तों सुंदरलाल गुप्ता (18) और विकास गुप्ता (17) के साथ कुसम्ही जंगल स्थित देवाचावर माता मंदिर की ओर गया था। रास्ते में तीनों तुर्रा नाले के पुल पर पहुंच गए और वहां से छलांग लगाकर रील बनाने लगे। इसी दौरान तीनों गहरे पानी में फंस गए। शोर सुनकर आसपास मौजूद चरवाहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.