Gorakhpur News: रील बनवाने के बहाने किशोर इंफ्लुएंसर को नेपाल ले गया युवक
गोरखपुर, नवम्बर 26 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। रील बनवाने के नाम पर एक युवक नाबालिग इंफ्लुएंसर को बहला-फुसलाकर नेपाल लेकर चला गया। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने युवक से संपर्क किया तो उसने छह महीने बाद किशोरी को वापस लाने की बात कही। इससे परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं। पीड़ित मां की तहरीर पर रामगढ़ताल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी 19 नवंबर को अचानक घर से लापता हो गई। काफी तलाश करने पर पता चला कि शिवम नाम का युवक उसे बहलाकर नेपाल ले गया है। आरोपी रुस्तमपुर ढाले के नीचे स्थित एक कॉलोनी में अपनी मां और बहन के साथ किराये के कमरे में रहता है। महिला के मुताबिक, आरोपी शिवम की बहन और उनकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.