Gorakhpur News: रीड साहब धर्मशाला के पास आधुनिक सामुदायिक शौचालय लोकार्पित
गोरखपुर, अगस्त 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। रीड साहब धर्मशाला स्थित पशु चिकित्सालय के निकट पुनर्निर्मित सामुदायिक शौचालय का गुरुवार को महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने लोकार्पण किया। नवनिर्मित शौचालय 10 सीटर है। इसमें पुरुषों के लिए पांच, महिलाओं के लिए तीन, ट्रांसजेंडर के लिए एक और दिव्यांगजन के लिए एक सीट की व्यवस्था है। इसके अलावा पुरुषों के लिए दो और महिलाओं के लिए एक यूनिरल बना है। शौचालय में सेनेटरी पैड मशीन, इन्सीनेटर, हैंड ड्रायर समेत अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध है। डॉ. मंगलेश ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस सामुदायिक शौचालय से स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। इस दौरान नगर आयुक्त अजय जैन, अपर नगर आयुक्त गौरव रंजन श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, सहायक नगर आयुक्त अविनाश प्रताप सिंह, स्थानीय पार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.