गोरखपुर, सितम्बर 1 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के सेक्टर 22 स्थित होटल संचालक के पुलिसकर्मी को रिश्वत देने के आरोप वाले वीडियो के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है। होटल संचालक ने अब दूसरा वीडियो जारी कर पुलिसकर्मी को रिश्वत देने से इनकार किया है। उसका कहना है कि एक व्यक्ति ने धमकाकर उससे पुलिसकर्मी के खिलाफ बयान दिलवाया था। सहजनवा निवासी होटल संचालक ऋतिक ने नए वीडियो में बताया कि आरोपित व्यक्ति ने उसे धमकी दी थी कि यदि पुलिसकर्मी पर रिश्वत लेने का आरोप नहीं लगाया तो उसके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के साथ होटल भी सीज करा दिया जाएगा। ऋतिक के मुताबिक, इसी डर की वजह से उसने पहले वीडियो में पुलिसकर्मी को पांच हजार रुपये देने की बात कही थी।अब होटल संचालक ने पहले बयान को दबाव में दिया गया बताते हुए दावा किया...