Gorakhpur News: रास्ते में भैंस बांधने को लेकर मारपीट, कई घायल
गोरखपुर, अक्टूबर 29 -- Gorakhpur News: मोतीराम अड्डा। खोराबार थानाक्षेत्र के भैंसहां बाढ़न में गुरुवार को रास्ते में भैंस बांधने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पहुंचकर लाठी-डंडों से मारपीट की, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पीड़ित दिवाकर विश्वकर्मा का आरोप है कि गांव के अरविंद सिंह रास्ते में खूंटा गाड़कर भैंस बांधते हैं। इससे घर आने-जाने में परेशानी होती है। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि इसके बाद विशाल सिंह, अरविंद सिंह, विक्रम सिंह, विवेक सिंह और चौथी सिंह समेत आधा दर्जन लोग उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। घटना में दिवाकर और उनके परिवार के कई लोग घायल हो गए। आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने खोराबार पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.