Gorakhpur News: रास्ते में ऑटो रोककर चालक को पीटा, पांच के खिलाफ तहरीर
गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/अकटहवा हिटी। पीपीगंज थाना क्षेत्र के चरकहवा गांव के पास बुधवार शाम युवकों ने रास्ते में ऑटो रोककर चालक की पिटाई कर दी। पीड़ित ने दो नामजद समेत तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पनियरा थाना क्षेत्र के नरकटहां बाजार गांव निवासी ऑटो चालक कुंज बिहारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह साथी चालक के ऑटो में बैठकर घर जा रहा था। चरकहवा गांव के पास कुछ युवकों ने ऑटो रोक लिया और मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने साथी चालक को भी पीट दिया। कुंज बिहारी ने बताया कि इससे पहले पीपीगंज चौराहे पर एक युवक से उसकी कहासुनी हुई थी। आरोप है कि उसी विवाद को लेकर युवक ने अपने साथियों को बुलाकर रास्ते में हमला कराया। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.