गोरखपुर, अक्टूबर 26 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। राष्ट्र सेविका समिति महानगर की ओर से शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर महिला पीजी कॉलेज, आर्य नगर में हुआ। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रतिभा पांडे रहीं। उन्होंने कहा कि शस्त्र पूजन हमारी सनातन परम्परा का प्रतीक है, जो नारी शक्ति और राष्ट्र रक्षा के संकल्प को जागृत करता है। कार्यक्रम में कुल 85 बहनों की उपस्थिति रही। आभार ज्ञापन पूर्व मेयर सत्य पांडेय ने किया। इस मौके पर शील पांडे, विभाग कार्यवाहिका प्रीति त्रिपाठी, किरण, नंदिनी, रितु आदि मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...