Gorakhpur News: राष्ट्र निर्माण में योगदान देने को प्रेरित करता है एनसीसी
गोरखपुर, अक्टूबर 13 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में 102 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जयशंकर चौधरी ने कहा कि एनसीसी का प्रशिक्षण युवाओं को न केवल शारीरिक एवं मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाता है बल्कि उन्हें जिम्मेदार नागरिक के रूप में राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए भी प्रेरित करता है। कर्नल चौधरी ने कहा कि युवाओं को अपने जीवन का स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर अभ्यास एवं परिश्रम करना चाहिए। शिविर में एसोसिएट एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. संदीप कुमार श्रीवास्तव ने भी कैडेट्स का मार्गदर्शन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.