गोरखपुर, अक्टूबर 25 -- Gorakhpur News: ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। मेरा युवा भारत गोरखपुर द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर जूनियर हाईस्कूल जंगल रसुलपुर नंबर दो नई बाजार में पड़ोस युवा संसद एवं स्वच्छ भारत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नशा मुक्ति एवं स्वच्छ भारत का दिया संदेश दिया गया। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बेचन राम ने पौधरोपण कर युवाओं को स्वच्छता का दिया संदेश एवं युवाओं से नशे से दूर रहने तथा समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। युवाओं को अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेलकूद, सामाजिक कार्यों और सकारात्मक गतिविधियों में लगानी चाहिए। यह भी पढ़ें- Hajipur News: युवा पड़ोस संसद में आयोजित, डीएम ने की युवाओं को नशे से दूर रखने की पह...