गोरखपुर, नवम्बर 5 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। दिल्ली में आयोजित 70वीं राष्ट्रीय स्कूली कुश्ती चैंपियनशिप में गोरखपुर के अंकुश यादव ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। 31 अक्टूबर से पांच नवंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में सहजनवा विकासखंड के जगदीशपुर निवासी अंकुश ने 110 किलोग्राम फ्रीस्टाइल भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। अंकुश यादव पुत्र ठाकुर प्रसाद यादव कक्षा नौ के छात्र हैं और वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर में कुश्ती का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर उनकी इस सफलता के पीछे प्रशिक्षक अनीस यादव और रमाकांत का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंकुश की उपलब्धि पर अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच चंद्रविजय सिंह, जनार्दन यादव, अंतरराष्ट्रीय पहलवान पन्नेलाल यादव, सहजनव...