Gorakhpur News: राष्ट्रीय चेतना और राष्ट्रनिर्माण का संदेश देती है तिरंगा रैली: डॉ. मनीष
गोरखपुर, अगस्त 13 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। महाराणा प्रताप महाविद्यालय, जंगल धूसड़ में रोवर्स/रेंजर्स इकाई की ओ से हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. मनीष कुमार त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर किया। राष्ट्रीय ध्वज हाथों में लिए रोवर्स-रेंजर्स, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं देशभक्ति के नारों के साथ महाविद्यालय परिसर से जंगल धूसड़ चौराहे तक पहुंचे और निर्धारित मार्ग से वापस महाविद्यालय लौटे। प्राचार्य डॉ. मनीष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की स्वतंत्रता, संप्रभुता, अस्मिता और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। कार्यक्रम का संयोजन रोवर्स-रेंजर्स प्रभारी डॉ. राम सहाय ने किया, जबकि सह-प्रभारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने संचालन एवं समन्वय में सक्रिय भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- भव्य तिरंगा यात्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.