Gorakhpur News: राम नाम के सुमिरन से प्राप्त होता है सभी साधनाओं का फल : पं. हनुमतेश
गोरखपुर, अक्टूबर 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। मानस उत्थान समिति की ओर से श्री विष्णु मंदिर, असुरन में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान- रामकथा, रामलीला, यज्ञ, पुराण परायण और अखंड श्रीहरि संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में वृंदावन से आए कथा व्यास पंडित हनुमतेश मिश्रा महाराज ने कहा कि यदि राम और रामायण हमारे जीवन में आ जाएं, तो हमें किसी अन्य चीज की आवश्यकता नहीं रह जाएगी। राम और रामायण हमारे जीवन के आधार हैं और सनातन धर्म की आधारशिला भी हैं। कलियुग में योग, जप, तप, यज्ञ, व्रत और पूजा आदि कठिन साधनाएं हैं। ऐसे में राम का सुमिरन और राम नाम का गायन करने मात्र से सभी साधनाओं का फल प्राप्त हो सकता है। कथा के प्रारंभ में पार्षद राजेंद्र तिवारी 'चिंटू' जी ने सपत्नीक, समिति के अध्यक्ष राधेश्याम श्रीवास्तव और दयानंद शर्मा जी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.