गोरखपुर, अक्टूबर 28 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। श्री विष्णु मंदिर असुरन में मानस उत्थान समिति की ओर से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन के क्रम में बुधवार को कथा व्यास पंडित हनुमतेश मिश्रा महाराज ने कहा कि यह सनातन धर्म की ही विशेषता है कि जहां भगवान राम भगवान शिव के पूज्य हैं और भगवान शिव भगवान राम के पूज्य हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामलला के जन्मोत्सव का दर्शन करने के लिए भगवान शिव ज्योतिषी बनकर जाते है और बाल रूप का दर्शन कर अपना सुध बुध खो बैठते हैं। इसके पूर्व नगर निगम के मुख्य अभियंता ई अमित कुमार शर्मा, किन्नर समाज की महामंडलेश्वरी कनकेश्वरी नंद गिरी, व्यापारी राजन राय, समिति अध्यक्ष राधेश्याम श्रीवास्तव ने व्यास पीठ का पूजन व आरती संपन्न कराई। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: प्रभु ने तोड़ा शिव धनुष, सीता-राम का व...