गोरखपुर, नवम्बर 7 -- Gorakhpur News: कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के रामचौरा गांव में मस्जिद के पास सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे नौ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से फड़ पर लगे 7220 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए। इसके अलावा आरोपितों की जामा तलाशी में भी नकदी मिली। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की रात उपनिरीक्षक सुधांशु यादव पुलिस टीम के साथ महावनखोर चौराहे पर गश्त और वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रामचौरा मस्जिद के पास कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर नौ लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रामचौरा गांव निवासी जाहिरुद्दीन, राकेश सिंह, सेराज अहमद, मकबूल अली, उमेश मौर्य, जितेन्द्र यादव, रामसिंह, विक्रम...