Gorakhpur News: रामगढ़झील में शुरू होगी एसी फेरी,जलमार्ग से जुड़ेंगे पर्यटन स्थल
गोरखपुर, अगस्त 20 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर विकास प्राधिकरण करीब 1,800 एकड़ में फैले रामगढ़झील में 50 यात्रियों की क्षमता वाली वातानुकूलित फेरी सेवा जल्द शुरू करेगा। इसके लिए बुधवार को संस्था के चयन के लिए रिक्वेस्ट फार प्रपोजल (आरएफपी) जारी की गई। इसके अलावा प्राधिकरण दो फ्लोटिंग जेटी भी विकसित करेगा, इसकी भी जिम्मेदारी चयनित संस्था की ही होगी। इससे रामगढ़झील के आसपास विकसित हो रहे पर्यटन स्थलों के बीच आवागमन का नया विकल्प मिलेगा। प्रस्तावित जलमार्ग स्मार्टव्हील शो रूम जंक्शन, गोरखपुर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर एवं एलीट क्लब, नया सवेरा, प्रस्तावित बैंबू रेस्त्रां, शहीद अशफाक उल्ला खॉ प्राणि उद्यान और सहारा एस्टेट के निकट प्रस्तावित जेट्टी को जोड़ेगा। इससे अलग-अलग पर्यटन स्थलों तक सड़क मार्ग से जाने की जरूरत नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.