गोरखपुर, अगस्त 9 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय। 26 जुलाई के हादसे के बाद उदास पड़ी रामगढ़झील में 12 दिन बाद शनिवार को एक बार फिर नौकायन शुरू होने से रौनक लौट आई। प्लेटफार्म नंबर एक, चार और पांच से बोटिंग शुरू हुई। हालांकि प्लेटफार्म नंबर छह से अभी बोटिंग शुरू नहीं हो सकी है। शाम होने से पहले ही संचालकों की ओर से 07 बजे बोटिंग बंद होने की घोषणा कराई जाने लगी। प्राधिकरण की तय की गई गाइड लाइन के मुताबिक बोट चालक प्लेटफार्म से निकलते और वापस लौटते समय नावों के हार्न बजाते रहे। बोट में टक्कर के झटकों से बचाव के लिए टॉयर बांधे गए हैं। ज्यादातर नावों में जीपीएस भी लगा है जिसका कंट्रोल संचालकों ने अपने मोबाइल में इंस्टाल किया है। जीपीएस के जरिए नाव की रफ्तार और तय दूरी पर नजर रखी जा रही है। प्राधिकरण ने एक अगस्त को अनुमति जारी कर...