Gorakhpur News: राप्ती में मछली पकड़ते समय दो युवक डूबे, एक लापता
गोरखपुर, अक्टूबर 2 -- Gorakhpur News: बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। महोब बेला बांध के पास भौवापार बांध पर शुक्रवार शाम राप्ती नदी में मछली पकड़ते समय दो युवक डूब गए। दोनों को डूबता देख साथ रहे युवक ने नदी में छलांग लगाकर एक को बचा लिया, जबकि दूसरे का देर शाम तक पता नहीं चल सका। भौवापार निवासी अंश निषाद (18) पुत्र उत्तम निषाद, निवेश निषाद (19) पुत्र राजकुमार निषाद और सिद्धांत निषाद (19) पुत्र राजन निषाद शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे गांव के पास बांध के किनारे राप्ती नदी में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान अंश और निवेश अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। दोनों को डूबता देख सिद्धांत ने नदी में छलांग लगा दी।उसने निवेश को बचा लिया। इस दौरान सिद्धांत की भी हालत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची बेलीपार पुलिस ने निवेश और सिद्धांत को जिला अस्पताल भेजा। वहीं,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.