Gorakhpur News: राप्ती नदी में मिला 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव
गोरखपुर, अगस्त 25 -- Gorakhpur News: कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हिरुआ गांव के पास मंगलवार को राप्ती नदी में करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव उतराया मिला। शव देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर कैम्पियरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। दरोगा सुरेंद्र प्रताप बौद्ध और सिपाही सूर्य प्रकाश तिवारी ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास के गांवों में जानकारी जुटाकर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही शव नदी में पहुंचने के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.