गोरखपुर, अगस्त 7 -- Gorakhpur News: नहीं हो सकी पहचान, शव के साथ बंधी मिलीं ईंटें पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राजजंगल कौड़िया, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव के समीप राप्ती नदी में शुक्रवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह ग्रामीणों ने नदी में शव बहता देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।मजनू चौकी प्रभारी आशीष सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका ने क्रीम रंग की साड़ी, लाल ब्लाउज पहन रखा था। उसके पैरों में पायल, कानों में कर्णफूल, नाक में नथ और पैरों में जूते थे। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: राप्ती नदी में महिला का शव मिलने से सनसनी पुलिस के अनुसार शव के साथ चार से पांच ईंटें भी बंधी मिली हैं। इससे मामला संदिग...