Gorakhpur News: राप्ती नदी में नहाने गया किशोर गहरे पानी में डूबा, लापता
गोरखपुर, अक्टूबर 4 -- Gorakhpur News: खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार थाना क्षेत्र के तरकुलानी रेगुलेटर पंप के सामने रविवार दोपहर राप्ती नदी में नहाने के दौरान 18 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूब गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तलाश शुरू कराई। बाद में एनडीआरएफ की टीम भी नदी में किशोर की तलाश में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक उसका पता नहीं चल सका था। झंगहा थाना क्षेत्र के गहिरा पांडेय टोला निवासी दीनानाथ यादव का 18 वर्षीय बेटा सूरज यादव रविवार दोपहर करीब 3:45 बजे गांव के तीन अन्य साथियों के साथ तरकुलानी रेगुलेटर पंप के पास राप्ती नदी में नहाने गया था। इसी दौरान सूरज गहरे पानी में चला गया। उसके तीनों साथी किसी तरह नदी से बाहर निकल आए और गांव पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। बेटे के लापता होने की खबर सुनकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। थान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.