Gorakhpur News: राप्ती नदी में तीन दिन से लापता युवक का शव मिला
गोरखपुर, अक्टूबर 23 -- Gorakhpur News: खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के नौवा अव्वल गांव के बारीटोला निवासी संजय पासवान (33) का शव शुक्रवार शाम राप्ती नदी से बरामद हुआ। एनडीआरएफ और खोराबार पुलिस की टीम ने डुमरी घाट के पास शाम करीब 4:20 बजे तलाश के दौरान शव खोज निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार, रामबृक्ष का बेटा संजय बुधवार को मूर्ति विसर्जन के लिए डुमरी घाट गया था। वहां शाम करीब चार से पांच बजे के बीच वह राप्ती नदी में नहाने लगा। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से डूब गया। बुधवार रात से ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम नदी में उसकी तलाश कर रही थी।संजय मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। उसके पिता घर पर रहते हैं, जबकि मां पिछले तीन साल से लकवे से पीड़ि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.