Gorakhpur News: राप्ती नदी की ओर दोस्तों के साथ गए छात्र के लापता होने पर प्रदर्शन, हत्या का आरोप
गोरखपुर, अगस्त 20 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। राप्ती नदी की ओर मंगलवार को दो दोस्तों के साथ गए छात्र के लापता होने के बाद आक्रोशित लोगों ने पथरा के पास मुख्य सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। परिवार के लोगों ने छात्र की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया। दोपहर तीन बजे से लगा जाम रात नौ बजे आश्वासन के बाद खुला। इस दौरान एसडीएम सदर, सीओ कैंट समेत कई थानों की फोर्स मौके पर तैनात रही। जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के सेमरा देवी प्रसाद छोटका पथरा निवासी सत्यपाल निषाद का 16 वर्षीय बड़ा बेटा प्रिंस कुमार एमजी इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र है। मंगलवार अपराह्न स्कूल से घर आया। राजघाट थाना क्षेत्र के चकरा दोयम निवासी दो दोस्त करीब साढ़े तीन बजे स्कूटी से उसके घर पहुंचे और उसे अपने साथ राप्ती नदी की ओर ले गए। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.