गोरखपुर, जुलाई 12 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज क्षेत्र के कछाराचंल में राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ते ही बाढ़ सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी खामी सामने आई है। बाढ़ खंड-दो, सिंचाई विभाग द्वारा वर्षों पूर्व 8.740 किलोमीटर लंबाई में बनाए गए कंसासुर-खुटभार रिंग तटबंध पर ददरी गांव के समीप स्थित रेगुलेटर के सामने निर्मित पक्का प्लेटफॉर्म धंस गया है। बरसात के बीच हुई इस घटना से क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत फैल गई है और तटबंध की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीण रामाकांत यादव, रामबदन यादव, रामानंद यादव, सतेंद्र सिंह, भारतेन्दु सिंह, अयोध्या सिंह, राधेश्याम पांडेय, शिवकरन, रायबहादुर, राजू यादव का कहना है कि जिस प्लेटफॉर्म को बाढ़ के दबाव को झेलने के लिए बनाया गया था, वह पहली बरसात में ही धंस गया। यह भी पढ़ें- Hajipur N...