गोरखपुर, जुलाई 12 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत राप्ती ईको पार्क (एकला बांध) में नगर निगम ने सघन पौधरोपण अभियान चला 5567 पौधों का रोपण किया। महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नगर आयुक्त अजय जैन, उप सभापति पवन त्रिपाठी समेत पार्षदों, निगम कर्मचारियों और विभिन्न स्वैच्छिक संगठनों ने मिल कर इस अभियान को सफल बनाया। महापौर और नगर आयुक्त ने खुद मिट्टी खोदकर और पौधा रोप कर अभियान का शुभारंभ किया। सुंदर एवं हरित गोरखपुर निर्माण का संकल्प दोहराया। अभियान के तहत नगर निगम को 57 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है。 यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: जनसहभागिता से नगर निगम आज लगाएगा 57 हजार पौधेनगर निगम ने यहां भी किया वृहद पौधरोपण इसके अलावा सुथनी में 2000, ताल नंदौर स्थित निर्माणाधीन कान्हा उपवन मे...