Gorakhpur News: राप्तीनगर विस्तार में एक माह में बनेगी पुलिस चौकी
गोरखपुर, अक्टूबर 8 -- Gorakhpur News: गोरखपुर।राजीव दत्त पाण्डेय राप्तीनगर विस्तार आवासीय योजना में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए एक माह के अंदर पुलिस चौकी शुरू की जाएगी। जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने कॉलोनी का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद पुलिस चौकी के लिए भवन तैयार कराने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही कॉलोनी में अधूरे विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने, अवैध सूअरबाड़ा हटाने, पानी की सप्लाई बढ़ाने और सड़कों की पटरियों पर इंटरलॉकिंग कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
कॉलोनी समस्याएँ राप्तीनगर विस्तार आवासीय योजना आवंटी संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ आरके पाण्डेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल से मुलाकात कर कॉलोनी की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। आवंटियों ने बताया कि कॉलोनी के उत्तर तरफ बाउंड्रीवाल अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.