Gorakhpur News: राप्तीनगर डिपो पहुंचीं दो और डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसें
गोरखपुर, सितम्बर 9 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। राप्तीनगर डिपो में लखनऊ से दो और डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसें पहुंच गई हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि इनमें से एक बस को महाराजगंज रूट पर चलाने की योजना है, जबकि दूसरी देवरिया रूट पर संचालित की जाएगी। दोनों बसों का जल्द ट्रायल कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में करीब 10 और डबल डेकर बसें डिपो में पहुंचने की उम्मीद है। ये बसें 56 सीटर हैं। इससे पहले बाराबंकी से एक डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस मंगाई गई थी। ट्रायल सफल होने के बाद इसे कुशीनगर रूट पर संचालित किया जा रहा है। नई बसों के आने के बाद राप्तीनगर डिपो में डबल डेकर बसों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.