Gorakhpur News: रात में दो कमरे तोड़ने का आरोप, चार लोगों पर मुकदमा
गोरखपुर, जुलाई 3 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मरवट गांव में जमीन विवाद को लेकर दो कमरों में तोड़फोड़ कर करीब एक लाख रुपये की क्षति पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मरवट गांव निवासी हीरालाल पुत्र लक्ष्मण पासवान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रामपुर गनेशी ग्रामसभा स्थित उनकी भूमि पर वर्षों से कब्जा है। खेत में दो कमरे बने थे, जिनके चारों ओर बाउंड्रीवॉल तथा टीन शेड और सीमेंट शीट की छत लगी थी। इस भूमि को लेकर दीवानी न्यायालय में वाद विचाराधीन है और निर्माण कार्य पर रोक का आदेश भी है। आरोप है कि 29 और 30 जून की मध्यरात्रि के बीच रामकृपाल, दीनानाथ, रामनगीना और दीपक ने मिलकर दोनों कमरों को तोड़ दिया, जिससे करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ। पुलिस ने चारों आरोपितों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.