गोरखपुर, जुलाई 4 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। माउंट लिट्रा जी स्कूल कुसम्ही क्रिकेट ग्राउंड पर अंडर -14 के झेले गए मुकाबले में शनिवार को राणा क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजेश क्रिकेट क्लब को दो विकेट से हराकर प्रभावशाली जीत दर्ज की। टॉस जीतकर राजेश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 26.4 ओवरों में 103 रनों पर सिमट गई। राणा क्रिकेट क्लब की ओर से प्रत्यूष कुमार सिंह ने 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। उनकी कसी हुई गेंदबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 104 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राणा क्रिकेट क्लब की टीम ने 26.2 ओवरों में 8 विकेट के खोकर मैच को दो विकेट से जीत लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...