गोरखपुर, सितम्बर 5 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। 70वीं राज्यस्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता 30 अगस्त से 3 सितंबर तक वीर लोरिक स्टेडियम बलिया में संपन्न हुई। इस दौरान, मंडल गोरखपुर ने बालक एवं बालिका वर्ग के सभी वर्गों में प्रतिभाग करते हुए गोरखपुर मंडल जूनियर तथा सब जूनियर वर्ग में तीसरे स्थान पर रहा। जूनियर बालक वर्ग की लीग में गोरखपुर मंडल ने चित्रकूट मंडल को 5- 0 तथा आगरा मंडल को 6- 0 से हराया। बरेली मंडल से ड्रा तथा चित्रकूट मंडल से वाक ओवर प्राप्त किया। क्वार्टर फाइनल में बस्ती को 1- 0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमी फाइनल में बरेली मंडल से टाई ब्रेक में हारकर तृतीय स्थान के लिए वाराणसी मंडल से खेलते हुए 5- 4 जीत हासिल किया।

सब जूनियर बालक वर्ग में प्रदर्शन वहीं, सब जूनियर बालक वर्ग में गोरखपु...