Gorakhpur News: राजस्व चिह्न उखाड़ने पर पिता-पुत्र समेत कई पर केस
गोरखपुर, अक्टूबर 25 -- Gorakhpur News: गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के रकौली गांव स्थित खेत से प्रशासनिक राजस्व चिह्न (पत्थर) उखाड़ने और विरोध करने पर गाली देने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गोपालपुर निवासी प्रदीप कुमार दुबे ने तहरीर में आरोप लगाया कि वह हर्षवर्धन सिंह के साथ अपने खेत पर गए थे। वहां देवारी बारी उर्फ भैंसहा निवासी कृष्णमुरारी यादव अपने बेटों और रिश्तेदारों के साथ राजस्व चिह्न उखाड़ते मिले। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज कर धमकी दी। पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.