Gorakhpur News: राजस्थान पुलिस के 481 जवानों का दीक्षांत समारोह संपन्न
गोरखपुर, अक्टूबर 14 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) गोरखपुर में बुधवार को राजस्थान पुलिस आरएसी के 481 प्रशिक्षणार्थियों का प्रशिक्षण पूरा होने पर दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राजस्थान पुलिस के महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) संजय कुमार अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान प्रशिक्षु जवानों ने अनुशासित परेड और विभिन्न डेमोंस्ट्रेशन के जरिए अपनी शारीरिक दक्षता, कार्यकुशलता और प्रशिक्षण के दौरान अर्जित कौशल का प्रदर्शन किया। समारोह का शुभारंभ आकर्षक परेड से हुआ। जवानों ने उत्साह, अनुशासन और बेहतर समन्वय का परिचय दिया। प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र, एसएसबी गोरखपुर के उपमहानिरीक्षक अमित कुमार ठाकुर ने मुख्य अतिथि संजय कुमार अग्रवाल को स्मृति चिह्न भेंट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.