Gorakhpur News: राघव शक्ति मिलन के लिए अमित शाह ने भेजी शुभकामना
गोरखपुर, अक्टूबर 28 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने श्री श्री राघव शक्ति मिलन कमेटी की ओर से विजयदशमी पर दुर्गा मिलन चौक में आयोजित श्री श्री राघव शक्ति मिलन वर्ष 2026 के लिए शुभकामना संदेश भेजा है। 18 अक्तूबर को कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र पाल यादव को भेजे पत्र में उन्होंने आयोजन की सराहना की। अमित शाह ने कहा कि भगवान श्रीराम द्वारा रावण वध के बाद मां दुर्गा के चरणों में पुष्पवर्षा और आरती अर्पित करने की परंपरा श्रद्धा, भक्ति और शक्ति उपासना का सुंदर समन्वय है। विजयादशमी धर्म की अधर्म पर और सत्य की असत्य पर विजय का शाश्वत संदेश देती है। प्रभु श्रीराम का जीवन मर्यादा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है, जबकि मां दुर्गा की आराधना शक्ति, साहस और आस्था का संचार करती है।उन्होंने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.