गोरखपुर, जुलाई 15 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। संगीत संकल्प, सरसरंग संगीत संकुल एवं राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को राजकीय बौद्ध संग्रहालय सभागार गोरखपुर में पं राम नारायण मणि त्रिपाठी 'सरसरंग' स्मृति शास्त्रीय संगीत समारोह का आयोजन किया गया। मुंबई से पधारी पद्मविभूषण पं छन्नू लाल की शिष्या विदुषी अनीता चंदन गोस्वामी ने राग मल्हार के कई प्रकार में खयाल, खमाज में ठुमरी, दादरा और कजरी गायन से पावस ऋतु का सजीव चित्रण किया। वहीं, पुणे से पधारे पंडित अद्वैत विवेक गाडगिल ने सितार वादन में राग बागेश्वरी में अलाप जोड़ झाला के बाद विलंबित द्रुत एवं तीनताल तथा मध्यलय झपताल में उत्कृष्ट बंदिशे पेश कीं। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर डा मंगलेश श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि पुष्पदंत जैन, डा सत्या प...