Gorakhpur News: राखी बनाओ प्रतियोगिता में बच्चों में दिखी रचनात्मकता
गोरखपुर, अगस्त 28 -- Gorakhpur News: पीपीगंज। क्षेत्र के परम ज्योति इंटर कॉलेज, रसूलपुर चकिया में शुक्रवार को राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने हाथों से आकर्षक राखियां बनाकर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सोनम, आराध्या, अल्पना, शिखा, श्रेया, सलोनी, दिव्या, नंदिनी, अंजली, आराधना, वैष्णवी और सरिता सहित कई छात्राओं ने भाग लिया। सभी प्रतिभागी छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक रवि प्रताप सिंह और अध्यापिका किरन सिंह ने बताया कि छात्राओं द्वारा बनाई गई राखियां जंगल कौड़िया चौकी प्रभारी आभाष मिश्रा को सौंपी गईं। इस दौरान शिक्षक दीनबंधु सिंह, रीना यादव, इंद्रावती, किरन लता, कविता, रिंकी, सुषमा सहित विद्यालय की समस्त अध्यापिकाएं मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: शिक्षा के साथ-साथ बच्चों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.