Gorakhpur News: रजाई में शव लपेट कर घर पहुंचा ठेकेदार, हत्या का आरोप
गोरखपुर, सितम्बर 27 -- Gorakhpur News: पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। बढ़नी रेलवे स्टेशन पर काम करने गए रेलवे ठेकेदार के अधीन कार्यरत मुंशी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। रविवार भोर करीब तीन बजे ठेकेदार चार लोगों के साथ मुंशी रमेश सिंह का शव रजाई में ढककर पिपराइच के मुड़ियारी खुर्द स्थित उनके घर बोलेरो से पहुंचा। शव को इस तरह लाए जाने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। रमेश के बड़े भाई विभूति सिंह ने पिपराइच थाने में तहरीर देकर जहरीला पदार्थ देकर हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। परिजनों के मुताबिक रमेश सिंह दुबौली गांव निवासी रेलवे के ठेकेदार के कहने पर 25 सितंबर की सुबह बढ़नी गए थे। शनिवार शाम वहां उनकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। इसके बाद ठेकेदार शव लेकर घर पहुंचा। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.