Gorakhpur News: रंजिश में महिला व बेटों से मारपीट, चार पर केस
गोरखपुर, जुलाई 25 -- Gorakhpur News: हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के गोपीपुर गांव में साइकिल की टक्कर को लेकर हुई रंजिश में एक महिला और उसके तीन बेटों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि पूर्व में हुई साइकिल की टक्कर की रंजिश में आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना में पीड़िता के बेटों को चोटें आई हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.