Gorakhpur News: रंजिश में फर्जी लाइनमैन से कटवा दी बिजली, उपकेंद्र से खुली पोल
गोरखपुर, सितम्बर 1 -- Gorakhpur News: पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार स्थित ईस्टर्नपुरम में मंगलवार को पारिवारिक विवाद में बिजली कनेक्शन कटवाने का मामला सामने आया। आरोप है कि रंजिश में ससुर और देवर ने एक युवक को बिजली विभाग का लाइनमैन बताकर घर भेजा और उससे बिजली का कनेक्शन कटवा दिया। पीड़ित रेखा केसर के मुताबिक, एक युवक उनके घर पहुंचा और खुद को बिजली विभाग का लाइनमैन बताते हुए कनेक्शन काटने लगा। युवक के पास विभागीय पहचान या कनेक्शन काटने से संबंधित कोई स्पष्ट जानकारी नहीं होने पर रेखा को शक हुआ। उन्होंने तत्काल बिजली विभाग के सब-स्टेशन पर फोन कर युवक के बारे में जानकारी ली। सब-स्टेशन से जानकारी मिलने पर पता चला कि युवक जिस नाम से खुद को लाइनमैन बता रहा था, उस नाम का कोई कर्मचारी बिजली विभाग में कार्यरत ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.