गोरखपुर, अगस्त 7 -- Gorakhpur News: महिला ने केस वापस लेने की धमकी का लगाया आरोप रंगदारी के आरोप में पहले से ही जेल में है सचिन वर्मा पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद।

सचिन वर्मा की कानूनी मुश्किलें रंगदारी मांगने के आरोप में जेल भेजे गए पीपीगंज नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सचिन वर्मा की कानूनी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। जेल जाने के अगले ही दिन उनके खिलाफ एक महिला की तहरीर पर एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला ने आरोप लगाया है कि पहले दर्ज मुकदमे को वापस लेने के लिए लगातार उस पर दबाव बनाया गया, मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और उसकी सामाजिक छवि खराब करने की कोशिश की गई।

महिला का आरोप कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के राखुखोर गांव निवासी सुलोचना शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने पहले एक मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद आरोपी लगात...